Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

देशभर में SIR प्रक्रिया लागू करने को लेकर चुनाव आयोग करेगा मंथन! होगी अहम बैठक


भारतीय चुनाव आयोग (ECI) अगले हफ्ते बुधवार (10 सितंबर, 2025) को एक बेहद अहम बैठक करने जा रहा है. इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEOs) शामिल होंगे. यह बैठक चुनावी तैयारियों, मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता जैसे विषयों पर केंद्रित होगी.

बैठक में वैसे तो कई मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन इनमें मुख्य रूप से एक एजेंडा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR/Special Integrated Revision) प्रक्रिया को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने का होगा. SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बनाना है. आयोग का मानना है कि इससे डुप्लीकेट वोटरों की पहचान, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने और नए पात्र मतदाताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी.

इस साल जून महीने में बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर का ऐलान करने के साथ ही चुनाव आयोग (ECI) ने पहली बार SIR को देशभर में लागू करने की मंशा जाहिर की थी. आयोग ने कहा था कि बदलते हालात और तकनीकी सुधारों को देखते हुए मतदाता सूची के प्रबंधन में बड़े बदलाव की जरूरत है. इसी दिशा में यह पहल की जा रही है.

बिहार में पिछले कुछ महीनों से SIR प्रक्रिया चल रही है और इस प्रक्रिया के जरिए बड़ी संख्या में डुप्लीकेट वोटरों की पहचान की गई है और मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए हैं. साथ ही, नए मतदाताओं के पंजीकरण को भी आसान और तेज बनाया गया है. आयोग चाहता है कि इस अनुभव को देशभर में दोहराया जाए.

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अगले साल करीब आधा दर्जन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि कैसे देश पर की तमाम राज्यों में SIR की प्रक्रिया वक्त रहते पूरी कर ली जाए और आने वाले चुनावों के लिए मतदाता सूची को पहले ही शुद्ध और पारदर्शी बनाने का काम किया जा सके.

बैठक में राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों से इस प्रक्रिया को लागू करने में आने वाली चुनौतियों, तकनीकी मदद और जनजागरूकता अभियानों पर भी सुझाव लिए जाएंगे. इसके बाद आयोग दिशा-निर्देश जारी कर सकता है और चरणबद्ध तरीके से इसे पूरे देश में लागू करने की घोषणा की जा सकती है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |