Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: नाली सफाई को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन


शुकुलबाजार/अमेठी। विकासखंड की ग्राम पंचायत धनेशा राजपूत के ग्रामीणों ने मंगलवार को एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपकर नाली सफाई, और  बन्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने  की मांग की। ग्रामीणों ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि गांव की गलियों व नालियों में कचरा और गंदा पानी जमा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। नालियों की सफाई व मरम्मत न होने से बरसात के समय जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गांव के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइट न होने से रात में अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि नियमित सफाई, नालियों की मरम्मत तथा जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर शुभम गुप्ता, शिवम गुप्ता, रोशन कुमार, दिव्यानंद गुप्ता, कार्तिक गुप्ता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |