लखनऊ। मिशन शक्ति-5 के तहत ब्लॉक काकोरी के घोसा लालपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में सीएचसी काकोरी अधीक्षक डॉ. के. डी. मिश्रा के नेतृत्व में किशोर स्वास्थ्य मंच आयोजित किया गया ।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि किशोर स्वास्थ्य मंच में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । उन्हें जंक फूड के सेवन और ज्यादा स्क्रीन टाइम के नुकसान के बारे में भी बताया गया । इसके साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक भोजन के सेवन की सलाह देते हुए उसके लाभों के बारे में बताया गया ।
इस अवसर पर लगभग 100 किशोर व किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच और 54 किशोर - किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई । इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण विषय पर चित्रकला और वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले किशोर किशोरियों को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार , डॉ. नाजनीन, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लैब टैक्नीशियन सविता मौजूद रहे ।
