लखनऊ: आधा दर्जन लोगों पर किसान ने धोखाधड़ी कर कूटरचित ढंग भूमि हड़पने का लगाया आरोप
September 30, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक किसान ने आधा दर्जन लोगों पर धोखाधड़ी कर कूटरचित ढंग से भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। वही पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर घटना के तीन माह बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित अलीनगर सुनहरा निवासी विजय कुमार पुत्र स्व. बाबू लाल के अनुसार वह खेतीहर मजदूर हैं और खेती किसानी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप है कि उसके गांव अलीनगर सुनहरा निवासी रामबरन सहित राधा पत्नी रामबरन सहित परमेश्वर दीन समेत लाला खेड़ा, अलीनगर सुनहरा निवासी राममिलन यादव ने योजना कूट रचना बनाकर उसके हिस्से की की भूमि का दान विलेख रामवरन ने अपने पिता परमेश्वर दीन से अपनी पत्नी राधा के नाम करवा दिया और राम मिलन व राम बरन स्वय गवाह बन गये। वही पीड़ित का कहना था कि उक्त लोग लगभग 5 अज्ञात लोगों के साथ मेरी कब्जे वाली भूमि पर चूना डालकर जबरन नीव खोद कर कब्जा करने लगे। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर बेलचा से जानलेवा हमला कर दिया और लोगों के बीच बचाव करने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे फरार हो उसे फिर से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते उसने बीते 18 जून को स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
.jpg)