Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः मिशन शक्ति! ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को किया गया जागरुक


कोहंडौर/प्रतापगढ़। जनपद की पट्टी तहसील के विकासखंड मंगरौरा के सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन (ग्राम्य विकास विभाग) द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में 63 ग्राम पंचायतों के समूह से जुड़ी हुई सैकड़ों महिलाओ को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे परियोजना निदेशक दयाराम व श्रम रोजगार के संतोष कुमार सिंह को खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उद्यान विभाग को भी सम्मानित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में कोहंडौर थाना प्रभारी धनंजय राय द्वारा महिलाओं को जागरुक करते हुए बिना डरे समाज में कार्य करने साइबर क्राइम, फेंक काल, पैसे की मांग, महिला उत्पीड़न सहित अन्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को एंटी रोमियो प्रभारी आरती पटेल ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112,108, 1930  सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। इस मौके पर एडीओ पंचायत अनिल कुमार, रमाशंकर सरोज,  ब्लाॅक मिशन प्रबंधक हिना, सहायक विकास अधिकारी शकुन्तला, एंटी रोमियो प्रभारी आरती पटेल, विद्या देवी व प्राथमिक विद्यालय कोहंडौर की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |