गौरीगंज: श्री रामलीला का हुआ मंचन, हजारो की रही भीड
September 24, 2025
गौरीगंज/अमेठी। जनपद के गौरीगंज मे कल रामलीला का मंचन किया गया जिसमे नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर एवं श्रीराम के जन्म का अत्यंत मोहक चित्रण किया गया जिसमें अधिक संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मां पार्वती-भगवान शंकर जी के संवाद उपरांत नारद जी ,श्रीमन नारायण हरि-हरिष्का कीर्तन करते करते हिमालय की गुफा में तपस्या करने हेतु ध्यान साधना में लीन हो तपस्या में अत्यधिक लीन होने के दौरान अपने दरबार में बैठे होने के कारण महाराज इन्द्र जी का सिंहासन अचानक हिलने पर कामदेव का आदेशित कर महाराज इन्द्र जी ने नारद जी की तपस्या को भंग करने का आदेश दिया। ध्यान भंग करने हेतु तरह तरह के उपाय करने के बाद जब नारद जी अपने नेत्र खोलने पर कामदेव जी के अनैतिक कार्य को माफ कर नारद जी अपने पिता भगवान ब्रह्मा जी के पास गए और उनसे अपनी आपबीती सुनाई, तो ब्रह्मा जी की बात न मानकर विष्णु जी से अपनी आपबीती सुनाई।श्री रामलीला मंचन के कलाकारों द्वारा नारद मोह व राम जन्म कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम को देखा और खूब सराहना की।
