शाहबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मधुकर में हर साल चार दिवसीय चलने वाले बाबा ब्रह्मचारी मेले के अंतिम दिन जनरेटर की विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर इलेक्ट्रिशियन बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार देर रात 12 बजे शाहबाद थाना क्षेत्र के दिवियापुर निवासी राजवीर सिंह का 20 वर्षीय बेटा चंद्रभान मधुकर गांव में बाबा ब्रह्मचारी मेले में जनरेटर की विद्युत लाइन ठीक कर रहा था, तभी युवक के हाथ में पड़ा हुआ कढ़ा विद्युत लाइन से टच हो गया। जिसके चलते युवक को करंट का जोरदार झटका लगा।और वह जमीन पर गिर गया
ग्रामीण युवक को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। रविवार देर शाम परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक चंद्रभान साउंड और लाइटिंग का काम करता था।
