Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक-ट्रेलर हादसे में चालक-खलासी घायल


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा एक ट्रक-ट्रेलर आशीषपुर गाँव के पास माइलस्टोन 62.5 पर सामने चल रहे वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक-ट्रेलर ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर आगे चल रहे वाहन में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों लोग केबिन में फँस गए।सूचना पाकर यूपीडा की सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  शुकुल बाजार भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने  है प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए  दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान रामप्रकाश उम्र लगभग 32 वर्ष व जितेंद्र कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी सरैला, थाना हुसेनगंज, जिला फतेहपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुबह आवागमन बाधित रहा। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु रूप से चालू कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है प्रार्थना पत्र मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |