Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः समाजसेविका पहुंची वृद्धाश्रम, बांटी आवश्यक सामग्री


गौरीगंज/अमेठी। जनपद के ग्राम राजगढ़ गौरीगंज स्तिथि वृद्धाश्रम में समाजसेविका कंचन गुप्ता पहुंची जहां उन्होंने सेवा भाव से सभी की सेवा की और अपने साथ ले गई आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान वहां रहने वाले वृद्धजनों से बात कर उनका हाल जाना। समाजसेविका कंचन गुप्ता ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत किया तथा जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वृद्धजनों ने भी अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान समाजसेविका कंचन गुप्ता ने कहा कि वृद्धजनों का अनुभव आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें उनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए।और कहा कि नित्य बुजुर्गों की सेवा करने वालों की आयु, विद्या, यश, धन और बल यह चारों चीजें बढ़ती हैं, ऐसा हमारे शास्त्रों में कहा गया है। हमें वृद्धजन की यथासंभव सेवा करनी चाहिए। समाजसेविका के साथ वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन, का भी आनंद लिया। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री योग्यता सिंह जो कि सदैव से समाजसेविका कंचन गुप्ता के प्रत्येक कार्यों में बढ़-चढ़कर साथ निभाती है उन्होंने कहा कि यहां आने के बाद अन्य तमाम अनुभवों से रुबरु हुई हम सब सदैव ही यहां आते रहेंगे और जो भी हो सकता है यथा संभव सभी वृद्ध जनों के सहयोग को लेकर तत्पर रहेंगे।इस दौरान अन्य प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |