Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोईः बेखौफ चोर, बेपरवाह पुलिस! किसान के घर लाखों की चोरी


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खानापुर चपरा गांव में बुधवार की रात्रि एक किसान के घर नीम के पेड़ के सहारे घुसे बेखौफ चोरों ने नकदी समेत लाखों रूपए के जेवरात पार कर दिए। खानापुर चपरा निवासी पीड़ित किसान सुल्तान पुत्र रियाज अहमद ने बताया कि बुधवार की रात्रि परिवार के सभी लोग खाना पीना खाकर रात्रि करीब ग्यारह बजे सो गए।सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर के अंदर का नजारा देख हैरान रह गए।पीड़ित किसान ने बताया कि पच्चीस अक्टूबर को उनकी बेटी की शादी होनी है उसी के लिए उन्होंने नकदी और जेवरात घर में जमा कर रखें थे। पीड़ित किसान ने बताया कि करीब पांच लाख रुपए नगद और साढ़े आठ लाख रूपए कीमत के सोने और चांदी के विभिन्न गहने बनवाए थे। बेखौफ शातिर चोर चुरा ले गए।घर में इतनी बड़ी चोरी की वारदात होने से पीड़ित किसान परिवार बेहद परेशान है।इस सम्बन्ध में पीड़ित किसान ने मोहनगंज कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराकर मामले के खुलासे की गुहार लगाई है। किसान की शिकायत पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुयायना कर जांच शुरू कर दी है। बात यदि इन दिनों मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में हो रही चोरियों की करें तो शातिर चोर बेखौफ होकर लगातार आए दिन कहीं न कहीं चोरी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और वही सूत्र बताते है कि पुलिस घटनाओं के खुलासे के बजाय कोतवाली के सिपाहियों की अय्याशी के मामले सुलझाने में लगी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |