निंदूरा/बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बहलीदपुर निवासी फिरोज अहमद रविवार दोपहर अपनी बीमार सास रहीसुन (50) को दवा दिलाने बड्डूपुर ले गए थे। लौटते समय लखनऊदृमहमूदाबाद मार्ग पर चंदौली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में फिरोज और रहीसुन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन दोनों को महमूदाबाद सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर रहीसुन को लखनऊ रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र लाल मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
.jpg)