बाराबंकीः टीईटी प्रकरण पर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सेवा सुरक्षा की लगाई गुहार
September 14, 2025
बाराबंकी। उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा को ज्ञापन सौंपकर टीईटी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का विरोध किया।शिक्षकों ने मांग की कि पूर्व से नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता न हो और शिक्षा अधिकार नियमावली में संशोधन कर उनकी सेवा व करोड़ों परिवारों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।विधायक ने शिक्षकों की मांगों को राज्य सरकार व उचित मंच तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े होने की बात कही। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य , संगठन मंत्री प्रमेन्द्र वर्मा , प्रवेश कुमार सिंह ,विश्वजीत सिंह ,जनपदीय मीडिया प्रभारी जयकुमार ,फतेहपुर ब्लॉक प्रचार मंत्री शेर मोहम्मद ब्लॉक उपाध्यक्ष शरद चंद्र ब्लॉक कोषाध्यक्ष भानु प्रताप मिहिर सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
