Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः कार्यकर्ता संगठन की रीढ़रू अपना दल एस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न


फतेहपुर/बाराबंकी। ओबरी के पास ग्लोबल अकादमी में अपना दल (एस) की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं, उनका सम्मान करना हमारा धर्म है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और आगामी पंचायत चुनावों में बड़ी सफलता दिलाने का संकल्प लिया।प्रदेश सचिव (चिकित्सा मंच) डॉ. नीरज पटेल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमोद कुमार पटेल, रजनीश वर्मा, राम गोपाल वर्मा, आलोक वर्मा, वीर विक्रम सिंह, गिरिजाशंकर वर्मा, दिव्यांशु दीक्षित सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |