Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः लोक मोर्चा गठबंधन मे राष्ट्र उदय पार्टी हुई शामिल, डबल इंजन सरकार को हटाने का लिया संकल्प


लखनऊ। मंगलवार को प्रेस क्लब मे लोक मोर्चा गठबंधन् ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। लोक मोर्चा गठबंधन पहले 9 छोटे राजनीतिक दलो का एक समूह था और आज एक और राजनैतिक दल राष्ट्र उदय पार्टी भी लोक मोर्चा गठबंधन मे शामिल हो गया है जिसको लेकर आज पत्रकार वार्ता दौरान अधिकारिक घोषणा कर दी गई। निश्चित ही यह उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब एक और नए गठबंधन की एंट्री हो गई है और राजनीतिक गलियारो मे हलचल तेज हो गई है। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है की इस लोक मोर्चा गठबंधन के उत्तर प्रदेश मे उभरती हुई नई पार्टी जन सेवा दल का समर्थन प्राप्त है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर की उत्तर प्रदेश् मे बढ़ती लोकप्रियता एवं पूर्व मे हुई राजनैतिक रैलियों मे उमड़ते जन सैलाब ने निश्चित ही वर्तमान की प्रदेश सरकार को सोचने पर मजबूर कर रखा है कि कही आने वाले पंचायत चुनाव से लेकर विधान सभा चुनाव दौरान एससी और  पिछड़ा वर्ग कही भाजपा का दामन न छिटक है। यही डर भाजपा की दिन रात सता रहा और भाजपा इसी वोट बैंक को सहेजने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बारहाल पत्रकार वार्ता दौरान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ‘लोक मोर्चा’ नामक एक नया राजनीतिक गठबंधन बनाया है। छोटे-छोटे दलों को मिलाकर बनाए गए इस गठबंधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 27 के विधान सभा चुनाव मे उनका नारा है भाजपा हटाओ,उत्तर प्रदेश बचाओ है। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार को हटाना है और समाज मे जो वंचित वर्ग है उनको सत्ता मे अधिकार दिलाना है। आजम् खान की रिहाई पर उन्होंने कहा कि उनका स्वागत है। पत्रकार वार्ता दौरान राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल, वीर फूलन देवी जनसंगठन राष्टीय अध्यक्ष रमेश चंद निषाद, रामधनी केवट बिद, जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्षग विनेश ठाकुर, अपनी जानता पार्टी के राष्टीय उपाध्याम शादाब खान एडवोकेट, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रिटायर बी पी अशोक, सबका दल यूनाईटेड के प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी, स्वतंत्र  जनता राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कोरी,पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश विद्यार्थी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |