Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बंद मकान में चोरी,पड़ोसी मित्र पर चोरी का आरोप


आलमबाग । कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के स्नेह नगर में एक बंद मकान से लाखों की ज्वैलरी चोरी हो गई,पीड़िता ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगा स्थानीय पुलिस से शिकायत की है । कृष्णा नगर क्षेत्र के स्नेह नगर में रहने वाले आदर्श कुमार के अनुसार वह अपने मम्मी संग बीते 14 सितंबर को अपने गृह जनपद अमेठी गए थे घर की देखभाल के लिए चाभी पड़ोस में ही रहने वाले अपने मित्र सौरभ मेहता को दे गए थे आरोप है कि जब वह 21 सितंबर को वापस लौटे तो घर में देखा कि आलमारी से सारे ज्वैलरी के डिब्बे बेड पर पड़े हुए है और उसमें से ज्वैलरी गायब है।पीड़ित के अनुसार उनके घर का कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं था फिर भी बंद घर में चोरी हो गई जिसकी सूचना उसने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित के मित्र से पूछताछ में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |