लखनऊ: महिला ने युवक पर लगाया मारपीट अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज
September 29, 2025
आलमबाग। आलमबाग कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला ने युवक पर मारपीट अभद्रता का आरोप लगाया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित आनन्द नगर निवासी सुमन सिंह पत्नी मनमोद सिंह के अनुसार आशियाना निवासी गौरव सिंह बीते 26 सितम्बर की रात्रि करीब 11रू00 बजे उनके घर आकर उनके साथ और उनकी देवरानी निधि सिंह के साथ अभद्रता मारपीट करने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दे मकान से निकल जाने की बात कही है। आरोप है कि गौरव सिंह ने पहले भी उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी थी। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई। वही पीड़िता का कहना था घटना के बाद से उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना है और वे अत्यधिक भय में हैं। क्योंकि आरोपित गौरव सिंह और उनकी पत्नी महिमा सिंह आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जिसके चलते उनके व परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता सुमन सिंहकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)