Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: पिता पुत्रियों ने पेशी पर भाई भाभी संग गए युवक को पीटा, चार माह बाद मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली न्यायालय सहायक पुलिस आयुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट पेशी पर गये युवक सहित उसके भाई भाभी की पिता पुत्रियों ने  बीते चार माह पूर्व जमकर पीटाई कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया है। जिसके चलते पीड़ित ने आरोपित पिता पुत्रियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित कासिमपुर पकरी विराट नगर निवासी तरुण कुमार पुत्र गौरी शंकर के अनुसार बीते 2 अप्रैल की सुबह करीब 10.22 बजे वह अपने भाई सचिन कुमार भाभी आरती कश्यप के साथ न्यायालय सहायक पुलिस आयुक्त  कार्यपालक मजिस्ट्रेट, कृष्णानगर कमिश्नरेट लखनऊ अपनी पेशी पर जा रहा था। आरोप है कि उस दौरान महेश प्रसाद और उनकी पुत्री सुहानी ने पीड़ित सहित उसके भाई-भाभी संग गाली गलौज करने के साथ थप्पड़, लात और घूंसों से हमला कर जमकर पीटाई कर दिया। वही पीड़ित युवक का कहना था कि आरोपित पिता पुत्रियों ने यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि उसने सुहानी के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर किया था और उसे वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक की नामजद शिकायत पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |