Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: ’जाट सभा कंकरखेडा मेरठ की कार्यकारिणी का पुनर्मनोनयन एवं गठन संपन्न’


लखनऊ।  मेरठ जाट सभा कंकरखेड़ा का पुनर्गठन,  एवं विस्तार 28 सितंबर 2025 को हंस हॉस्पिटल के सभागार में आहूत की गई सभा में सम्पन्न कराया गया। आज की सभा की कार्यवाही श्री धर्मवीर सिंह मलिक डीएसपी की अध्यक्षता  में संपन्न हुई। सभा का संचालन श्री ऋषिपाल सिंह जी ने किया।  अध्यक्ष, डॉ धर्म पाल पंवार को उपाध्यक्ष, श्री ऋषिपाल सिंह योगाचार्य को महासचिव, श्री जितेन्द्र सिंह को उपसचिव, श्री देवेन्द्र सिंह ढाका को कोषाध्यक्ष पद के लिए सभा में उपस्थित जाट भाईयों द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप में मनोनित किया गया। इसके साथ ही चैधरी इंद्रपाल सिंह हुड्डा, राजेंद्र सिंह सिरोही, यशवीर तोमर, तथा अमरपाल नरवाल भी सर्वसम्मति से संगठन के कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर मनोनीत किए गए ।

पूर्व अध्यक्ष जिला जाट महासभा मेरठ चैधरी सत्यवीर सिंह सिवाच जी, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री  के पी मालिक जी, श्री अजीत सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल, श्री सुदेश राणा, अध्यक्ष  त्ॅ। डिफेंस एनक्लेव बी पोकेट एवं अन्य साथियों ने नईं कार्यकारिणी को फूलमाला पहनाकर और एक दूसरे भाई को मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कर्नल बिनोद कुमार उज्ज्वल, निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा जाट सभा कंकरखेड़ा को अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया तथा उनके द्वारा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गई। श्री धर्मवीर सिंह मलिक, रिटायर्ड डिप्टी एस पी द्वारा नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

अंत में विचार गोष्ठी के अंतर्गत प्रबुद्ध कार्यकारिणी ने  समाजोत्थान के लिए सामाजिक बुराइयों  तथा नशाखोरी, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट चैपहिया वाहन चलाना इत्यादि के समूल प्रतिबंध के लिए प्रतिबद्ध होने की शपथ ली गई।अंत में शांति पाठ के साथ सुखद वातावरण में सभा समाप्ति की घोषणा की गई गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |