लखनऊ: दिनदहाड़े वृद्धा से चेन स्नैचिंग करने वाला गिरफ्तार, पल्सर व चेन बरामद
September 07, 2025
आलमबाग । कृष्णा नगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी में पांच दिन पूर्व बीते 2 सितंबर को घर के गेट पर खड़ी वृद्धा से दोपहर समय दिनदहाड़े स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले स्नैचर को पुलिस टीम ने रविवार को सूचना तंत्र के आधार पर जनपद शाहजहांपुर उसके गृह जनपद से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे पुलिस टीम घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और छीनी गई चेन बरामद किया है। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आया चेन स्नैचर पूछताछ में अपना नाम रवि कुमार पुत्र राम निवास गिरि उर्फ चांदू गिरि निवासी ददिउरी थाना बण्डा जनपद शांहजहांपुर का बताया है। शातिर के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
.jpg)