Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से जनपद में नवचयनित 18 अनुदेशकों मिला नियुक्ति पत्र! नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त अनुदेशकों के खिले चेहरे


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों में विभिन्न व्यवसाय के लिए नवचयनित प्रदेश के 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मा० मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा रविवार 07 सितंबर को पूर्वान्ह 10ः30 से 11ः30 बजे, लोक भवन स्थित ऑडिटोरियम में किया गया और मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा समस्त नव नियुक्त अनुदेशकों को यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार उनकी नियुक्ति सम्पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रदेश सरकार ने की है उसी प्रकार पूर्ण लगन एवं समर्थन के साथ आप लोग अपने दिये गये दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करें। नियुक्ति पत्र वितरण के लोक भवन लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ में दिखाया गया जिसका अवलोकन उपस्थिति अतिथियों, नवचयनित अनुदेशकों व अन्य सम्बन्धित द्वारा देखा गया।

इसी क्रम में आज जनपद के 18 नवनियुक्त अनुदेशकों को मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा व विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य द्वारा नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त अनुदेशकों के चेहरे खिल उठे और सभी ने अपने भाव प्रकट करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए मा. मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद दिया। सभी अतिथियों ने नवचयनित अनुदेशकों को बधाई दी और अपने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है, किसी भी युवा के साथ नौकरी के नाम पर अन्याय नहीं होगा।

जनपद प्रतापगढ़ में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चयनित नव नियुक्त 18 अनुदेशकों क्रमशः अल्का यादव, अदिति, मोहिनी यादव, सारिका अग्रहरी, प्रीती सिंह, वायुनन्दन पाण्डेय, सुनील कुमार, अजय कुमार, इन्द्रजीत, रजनीश कुमार सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, संजीत कुमार कौशल, मनीष कुमार, रिशीकान्त त्रिपाठी, संदीप कुमार गुप्ता, अनुराधा, प्रीती कुमारी एवं मनीष कुमार यादव को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलोक कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई बिहार अभिषेक पटेल एवं प्रधानाचार्य आईटीआई पट्टी परवेज कमर एवं प्रधानाचार्य आईटीआई कुण्डा रुपेश शुक्ला एवं समस्त स्टाफ सम्मिलित हुये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |