लखनऊ। लखनऊ नगर निगम द्वारा मंगलवार को तीन अहम पहलें एक साथ शुरू की गईंकृ“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शक्ति वन में पौधारोपण, 51 नई ईवी गाड़ियों का शुभारंभ और आस्था एक्सप्रेस गाड़ियों की शुरुआत। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और प्रभारी सुरेश खन्ना ने अकबरनगर स्थित शक्ति वन में पौधारोपण किया और इसके बाद स्वच्छता के लिए दोनों तरह की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल, पार्षदगण, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव और नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे।अभियान के तहत शक्ति वन में ढाई सौ से अधिक पौधे लगाए गए। मंत्री खन्ना ने कहा कि ष्हर नागरिक अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए, यही सच्चा सम्मान है।ष् महापौर ने भी लोगों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर लखनऊ को और हरा-भरा बनाएँ।इस मौके पर आस्था एक्सप्रेस गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाई गई। ये गाड़ियाँ विशेष रूप से नवरात्रि के बाद घरों से पूजन सामग्री और विसर्जन हेतु प्रयोग की जाने वाली वस्तुएँ इकट्ठा करेंगी। जोन-2, 5 और 8 में लॉयन इंवायरो प्राइवेट लिमिटेड ने दो-दो गाड़ियाँ लगाई हैं।जोन-1, 3, 4, 6 और 7 में लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा चार गाड़ियाँ तैनात की गई हैं।
इन गाड़ियों को घर बुलाने के लिए नगर निगम ने विशेष नंबर जारी किए हैं स नगर निगम का टोल फ्री नंबररू 1533, नगर निगम कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबररू 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914,लॉयन इंवायरो हेल्पलाइन (जोन 2, 5, 8)रू 1800-2026-172,लखनऊ स्वच्छता अभियान (जोन 1, 3, 4, 6, 7)रू 1800-123-4999, 1800-2026-172 स मंत्री खन्ना और महापौर ने 51 नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (म्ट) गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाई। इन गाड़ियों का इस्तेमाल रोड स्वीपिंग और कूड़ा संग्रहण के लिए किया जाएगा।ये गाड़ियाँ जोन-2, 5 और 8 में संचालित होंगी और प्रदूषण रहित तकनीक से स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएंगी। नगर आयुक्त ने बताया कि इन गाड़ियों से सड़क सफाई की गति बढ़ेगी और कचरा प्रबंधन में सुधार होगा।
नगर आयुक्त ने कहा कि मंगलवार का दिन नगर निगम के लिए विशेष रहा। एक तरफ जहां पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं ईवी गाड़ियाँ और आस्था एक्सप्रेस ने स्वच्छता मिशन को नई गति दी है।
