कन्नौजः देर सायं चला प्रतिबन्धित पाॅलीथीन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान
September 30, 2025
गुरसहायगंज/कन्नौज। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत सोमवार देर सायं पालिका द्वारा प्रतिबन्धित पाॅलीथीन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के साथ ही पालिका का प्रचार वाहन भी रहा जिसके माध्यम से आम नगारिकों को प्रतिबन्धित पाॅलीथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी सामग्री का प्रयोग न किये जाने हेतु आम नागरिकों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानदारों से 500 ग्राम पाॅलीथीन जब्त की गई। इस दौरान अशोक कुमार सफाई इंचार्ज, राजन बाबू जोनल सफाई प्रभारी, मनोज तिवारी उपस्थित रहे।
