Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बरखेड़ा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला! हर घर स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने किया आह्वान


पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा के मंडल बरखेड़ा में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज मौजूद रहें।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” से जोड़ना और जनता को एक सूत्र में पिरोना था। इस अवसर पर जनता को जीएसटी सुधारों से हुए लाभों की जानकारी भी दी गई।कार्यशाला में यह भी बताया गया कि किसी भी विकसित देश की अर्थव्यवस्था की प्रगति का आधार वहाँ के नागरिकों द्वारा स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग है। भारत एक बड़ा वैश्विक बाजार है, और यदि देश के नागरिक मिलकर स्वदेशी उत्पादों का अधिकतम उपयोग करेंगे तो यह न केवल व्यापारियों और उत्पादकों के हित में होगा बल्कि देश की प्रगति में भी मददगार होगा। बरखेड़ा विकासखंड क्षेत्र के व्यापारियों के साथ संवाद हुआ, जिसमें जीएसटी दरों में हाल के बदलावों पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने सुधारों की सराहना करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में और भी सकारात्मक बदलाव होंगे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि सत्यपाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और ळैज् त्मवितउे पर अपने विचार साझा किए। साथ ही विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार गुप्ता (जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ), मंडल अध्यक्ष कपिल सिंह, और मंडल के अनेक सम्मानित कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |