Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जिलाधिकारी ने माँ बेल्हा देवी मन्दिर घाट का किया निरीक्षण! डीएम ने माँ बेल्हा देवी मंदिर घाट के आस पास अतिक्रमण को हटवाने का अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश


प्रतापगढ़। जिले में अभी हाल में ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा माँ बेल्हा देवी मंदिर को काशी कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की गयी थी जिसके तहत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अधिकारियों के साथ आज सई नदी तट पर स्थित माँ बेल्हा देवी मन्दिर घाट पर पहुॅचकर दोनो तरफ घाटों का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित लेखपाल सुशील मिश्रा को निर्देशित किया कि बेल्हा देवी घाट के आस-पास की जमीनों का चिन्हांकन कर लिया जाये और यदि अवैध रूप से अतिक्रमण पाया जाये तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। डीएम ने लेखपाल को निर्देशित किया कि यदि कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जायेगी तो आपके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। निरीक्षण के दौरान बेल्हा देवी घाट के किनारे अतिक्रमण कर बनाये जा रहे भवन पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुये दीवार को अपने सामने गिरवा दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बेल्हा देवी घाट के सौन्दर्यीकरण का कार्य पर्यटन विभाग और बंधन पार्क का कार्य नगर पालिका परिषद बेल्हा द्वारा जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि माँ बेल्हा देवी धाम पर पार्किंग व्यवस्था, कॉरिडोर आदि व्यवस्थाओं को और अधिक विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाये। डीएम ने इस अवसर पर माँ बेल्हा देवी मन्दिर में दर्शन-पूजन भी किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |