लखनऊ। वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाये जा रहे ष्वित्तीय समावेशन संतृप्तीकरण अभियान-2025ष् के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ मेट्रो क्षेत्र द्वारा जनपद लखनऊ की ग्राम पंचायत बंथरा में वृहद स्तर पर वित्तीय समावेशन संतृप्तीकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्र के बैंक मित्रों, ग्राहकों व अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं जैसे कि जन-धन खाते, केवाईसी, अटल पेंशन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना एवं डिजिटल बैंकिंग के साथ सरकार द्वारा जारी की गई विभिन्न ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं साथ ही पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर श्रीमती निधि कुमार, उप महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बडौदा, राज्य स्तरीय बैंकर्स समितिय श्री अजय कुमार सिंह सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बडौदा, लखनऊ मेट्रो क्षेत्र, श्री अमित गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ, अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मनीष पाठक (बैंक ऑफ इंडिया), निदेशक आरसेटी, लखनऊ श्री रजनी कान्त तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
