लखनऊ: दुकानदारों के विवाद में गोली चला दहशत फैलाने वाला आरोपित गिरफ्तार अवैध पिस्टल,दो जिंदा कारतूस समेत ब्रिजा कार बरामद
September 23, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर पुलिस ने दो दिन पूर्व रात्रि समय आलमबाग के राम नगर बाजार में दो दुकानदारों के विवाद दौरान गोली चला दहशत फैलाने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है जो एक पेशेवर अपराधी है आरोपित के पास से पुलिस को एक अवैध पिस्टल दो जिंदा कारतूस और कार बरामद हुआ है ।जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व बीते 21 सितंबर की रात्रि करीब 10 बजे दो अगल बगल के पंसारी दुकानदारों में अत्यधिक जगह घेरने को लेकर विवाद हो गया था इस विवाद दौरान एक युवक फायरिंग कर फरार हो गया था इस घटना के पश्चात पंसारी दुकानदार पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गोली चलाने वाले युवक का तलाश किया जा रहा था।वहीं मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बैकुंठ धाम वीआईपी रोड के पास से गोली चलाने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास एक 32 बोर का अवैध पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस समेत एक ब्रेजा कार बरामद हुआ है ।पूछताछ में आरोपित ने अपना परिचय विशाल पाल उर्फ गोल्डी पुत्र स्व० अमर सिंह पाल निवासी शुभम अपार्ट मेन्ट, रश्मिखण्ड थाना आशियाना मूल निवासी सफीपुर जनपद उन्नाव के रूप में दिया है । आरोपित पेशेवर अपराधी है जिसके खिलाफआलमबाग, काकोरी, रहीमाबाद, आशियाना व जनपद सीतापुर के कई थानों में लुट, डकैती,आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज है। आरोपित के खिलाफ दर्ज मुकदमे के अलावा आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
