लखनऊ: आयुर्वेदिक आर.जी.एस अस्पताल में 2500 से ज्यादा मरीजों को निशुल्क जांच एवं दवाई किया गया वितरण
September 23, 2025
लखनऊ। चैलेंजर टेनिस और 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए, कार्यक्रमों के बारे में नोडल अधिकारी प्रेस प्रतिनिधि के साथ वार्ता करते हुए, बताया कि हमारा यह कार्यक्रम 16 सितंबर 2025 से 23 सितंबर 2025 तक चला। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 16 सितंबर 2025 को आर. जी. मेमोरियल ट्रस्ट के सेक्रेटरी सावन शुक्ला द्वारा 02 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर से आरंभ हुआ, जिसमें लगभग 2500 से ज्यादा मरीजो को निःशुल्क परामर्श, विभिन्न प्रकार की जांच एवं दवा वितरण किया गया। वहीं 17 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे पवन शुक्ला अध्यक्ष, आर. जी. मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा संपन्न हुआ। उनके प्रेरणादाई उपस्थित से हम सभी उत्साहित हुए तथा यह भी निर्णय लिया गया की प्रति वर्ष इसी समय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, इस निर्णय से कॉलेज के आसपास के गांवों के लोग लाभान्वित होंगें। वहीं 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया,जिसमें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री ज्ञानेंद्र सिंह (ए. सी. पी. बीकेटी उत्तर प्रदेश पुलिस) छात्रों से संवाद करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ हेतु आयुर्वेद अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार पाणिग्रही ने बताया कि आयुष मंत्रालय, छब्प्ैड एवं उत्तर प्रदेश शासन के दिशानिर्देशन में 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 16 से 23 तक विभिन्न कार्यक्रम जैसे जन जागरूकता रैली, बाइक रैली, आयुर्वेदिक प्रदर्शनी एवं छात्र कल्याणकारी आदि का आयोजन किया गया, इसी श्रृंखला में आज अंतिम दिवस मोटापा, मधुमेह, जीवन शैली, आयुर्वेदिक औषधियां, चिकित्साआदि पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किये गये, जिसमें एस. आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ के छात्र एवं शिक्षक भी उपस्थित रहें। वहीं चिकित्साधीक्षक डॉ. आर. के. मिश्रा ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की स्थापना करने हेतु हम सभी चिकित्सक बन्धुओ को आयुर्वेद के क्षेत्र में रिसर्च करते हुए अपने निष्कर्षो को प्रमाण के साथ विश्व स्तर पे रखना होगा, तभी हमें विश्व स्तर पर स्विकारिता प्राप्त होगी। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रो. आर. के. गुप्ता, प्रो. नवीन दुबे, प्रो. जितेन्द्र सिंह, प्रो. अजय उपाध्याय एवं अन्य शिक्षकों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता वर्मा द्वारा एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापन नोडल ऑफिसर डॉ. एस. पी. तिवारी मैनेजर अंकितमिश्रा द्वारा किया गया।
