Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: रैथा रोड पल्हरी तिराहे पर किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक कर की चर्चा


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रैथा रोड हरिओम मार्केट चार नंबर टेबुल के पास राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी.एम सिंह ने संगठन के पदाधिकारी राम सिंह यादव प्रदेश सचिव के साथ बैठक कर उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं कार्यकर्ता गुड्डू यादव, राजकुमार पासी अन्य सैकड़ो लोग मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन वी.एम सिंह ने बताया कि आज का किसान परेशान है और उत्तर प्रदेश का किसान बेहाल है। जहां उत्तर प्रदेश का किसान बाढ़ से पीड़ित है, वहीं उत्तर प्रदेश का गन्ना किसान भी पीड़ित है। अन्य किसान पीड़ित है और निचले स्तर का किसान पीड़ित है, छोटे वर्ग का किसान पीड़ित है, मध्यम वर्ग का किसान पीड़ित है। उन्होंने कहा कि सभी किसान पीड़ित है इन किसानों की लड़ाई में सालों से लड़ता हुआ आ रहा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा। जब तक मेरे शरीर में जान है, तब तक राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश में बैठक कर काम करेगा। वी एम सिंह कहा कि इस विषय पर हम सभी ने मुरादाबाद, पीलीभीत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बैठक कर व लखनऊ में बैठक कर संगठन के विस्तार व किसानों के न्याय हित की लड़ाई लड़ने के लिए सभी किसान मजदूर संगठन के साथ बैठक की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |