मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के नानामऊ-भोगांव जीटी रोड खाटू श्याम ढाबा के सामने मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। भोगांव रुई मेला से लोड होकर अलीगढ़ जा रहे अवैध कट्टू जानवरों से लदी पिकअप का टायर तेज रफ्तार के कारण अचानक फट गया। जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में लगभग 11 जानवरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य जानवर गंभीर रूप से घायल हो गए। कट्टू माफियाओं ने आनन फानन में घायल कट्टू जानवरो को दूसरी गाड़ी में स्विफ्ट करके भेज दिया गया। एसपी गणेश प्रसाद साहा को सूचना दी गयी। एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर मृतक जानवरों का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष के अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद पिकअप में लगभग एक दर्जन जानवर मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कुछ वाहन से निकलकर खेतों की ओर भाग गए। आनन-फानन में बचाए गए जानवरों को पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरी गाड़ी में लादकर वहां से हटा दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मृत जानवरों को बेकदर करते हुये वाहन में लादकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर मंगलवार भोगांव और बिछवा क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में अवैध जानवरों से भरे वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भी ऐसे वाहन बेखौफ निकलते रहते हैं, जिससे उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीण गोविंद ने बताया कि वह खेतों पर काम कर रहा था, तभी पिकअप पलट गई। कई जानवर उसके खेतों की ओर भागे, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा। वहीं, कुछ जानवर वाहन के नीचे दबकर मर गए। इधर, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कट्टु जानवर के माफिया अवैध कट्टु जानवरों में बर्फ लगाकर ले जा रहे थे। स्थानीय लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है।
एसपी ने कहा कि इस सम्बंध में एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। उक्त घटना की जानकरी की जायेगी। स्थानीय पुलिस को निर्देश देकर जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
