Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगारों को दिया समर्थन


देहरादून। पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष कर रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने हर संभव सहयोग का वादा किया है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना ईस्टवाल के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में यह आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय डोभाल, प्रचार सचिव श्री विनोद कोठियाल, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश ईस्टवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री नवीन पंत, श्रीमती रजनी कुकरेती, जिला महामंत्री श्री दयानंद मनोरी, कार्यालय प्रभारी श्री सुभाष नौटियाल, श्री सुरेंद्र चैहान सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीमती सुलोचना ईस्टवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और पार्टी बेरोजगार युवाओं के हक के लिए उनकी आवाज बुलंद करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय डोभाल ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बेरोजगारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर पार्टी ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेले और जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनाई।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने भी बेरोजगारों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की और इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का संकल्प लिया। यह कदम बेरोजगार युवाओं के बीच उम्मीद की किरण जगा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |