लखनऊ। चिनहट तिवारी गंज स्थित ष्लोक बन्धु राज नारायण मेमोरियल इण्टर कालेज जगन्नाथ पुरम उत्तर धौना के प्रागंण में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस शुभ अवसर सरस्वती माँ की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ।
विद्यालय के बच्चों का काव्य पाठ अभय तिवारी कक्षा 12 के द्वारा प्रस्तुत किया गया, छवि कक्षा 9, गरिमा कक्षा 12 के द्वारा सम्बोधित किया । जिसे सभी ने बहुत सराहा । इससे पूर्व विद्यालय में बच्चो के लिए चित्र कला प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रथम स्थान सूरज कोरी, कक्षा-6, द्वितीय स्थान काव्य पटेल कक्षा-8, तृतीय स्थान नव्या धीमान कक्षा-8 ने प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में रानी मौर्या कक्षा-10 ने प्रथम स्थान, मोनिका यादव कक्षा 9 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज शिक्षा समिति के अध्यक्ष तेज शंकर अवस्थी एवं प्रबन्ध शिव कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वालित करके माँ सरस्वती की पूजा के साथ कवि सम्मेलन का श्रीगणेश संध्या त्रिपाठी के शब्दों में ष्मधु स्वर भर कर माँ अक्षर-अक्षर निखार दीजियेंष् के द्वारा किया गया। कवि आशीष आनन्द ने सुनाया कि ष्हो सकता है बनू मील का पत्थर मैंष् वीर रस के कवि अभिजीत मिश्राष् मेरी कविता सवरी के झूठे बेरो को खाते है” उन्होंने दूसरी कविता पढ़ी ष् मुगलों में गद्दारी है तुम आठ लाख मुगलो पर केवल एक मराठी भारी हैष् इसके बाद हास्य रस कवि विशेष शर्मा ने अपनी हास्य रचना से उपस्थिति लोगो को खूब हसाया उन्होंने अवधी भाषा में सुनाया कि ष्फूफा हमार न अइहें, तो कवि सम्मेलन न होइहें।ष्
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप सिंह बब्लू, डा० हरिनाम सिंह के द्वारा समस्त आगन्तुमक कवियो का माला पहना कर अभिनन्दन करते हुये सम्मान किया गया। संजय त्रिपाठी, कमलेश मौर्य (मृदुल), राधेश्याम मिश्रा, साहब नारायण शर्मा आदि कवि उपस्थित होकर अपने काव्य पाठ से बच्चों व अभि भावको को गदगद किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी
प्रदीप कुमार सिंह (बब्लू), पूर्व प्रधान उत्तर धोना संदीप सिंह (रिन्कू) ने विजयी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया। इस सफल कवि सम्मेलन के आयोजक राष्ट्रवादी कवि श्री योगेश चैहान की उपस्थिति सराहनीय रही। इस मौके पर तेज शंकर अवस्थी दद्दू (अध्यक्ष), शिव कुमार सिंह प्रबन्धक, बलबीर सिंह राठौड़, एस० एन० सिंह, महेन्द्र वर्मा, नगेन्द्र (मोना), सतीश शर्मा, एस०पी० सिंह, संतोष कुमार सिंह, प्रधानाचार्या मोहिनी सिंह, उप प्रधानाचार्य मो० सलीम, शिक्षक और शिक्षिकायें, छात्र और छात्रायें, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय संभ्रात नागरिकों की उपस्थिति रही।इस आयोजन से बच्चों में बहुत उत्साह देखने को मिला और बच्चों ने पूरी तन्मयता के साथ इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
