अमेठीः स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
September 11, 2025
अमेठी। जनपद के थाना जायस पुलिस को एक बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत स्मैक के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत जायस पुलिस चेंकिग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्तों वकार उर्फ चाइना पुत्र लड्डन निवासी चैधराना थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष व व गुलजार पुत्र सईद अहमद निवासी हटिया जेर मस्जिद थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि तलाशी मे अभियुक्त वकार उर्फ चाइना के कब्जे से 55 ग्राम स्मैक एवं अभियुक्त कैफ को कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद किया गया व मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके ।
