Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः विद्युत विभाग की लापरवाही से करेंट की जद में युवक आया, मौत


बलिया। विद्युत विभाग की लापरवाही व डिफाल्टर सिस्टम के कारण बीती रात एक बार फिर 16 वर्षीय युवक मौत के भेंट चढ़ गया। परिजन व स्थानीय लोग जिला अस्पताल लें गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

बुधवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह ग्राम निवासी आशीष पासवान (16) पुत्र स्व. दिनेश पासवान उम्र बुधवार की शाम खेत में शौच करने जा रहा था। रास्ते मे पहले से टूट कर गिरे विद्युत तार जिसमें विभागीय लापरवाही के कारण विद्युत प्रवाह हो रहा था। उसकी जद में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।परिजन ग्रामीणों व भरसौता प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह व मुड़ाडीह प्रधान संतोष पासवान की मदद से जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। परिजनों का रोते -रोते बुरा हाल है। आशीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था जिसमें बड़े भाई व पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। इसकी मृत्यु के बाद परिवार में सिर्फ एक भाई व मां बची है।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले सुल्तानपुर गांव में भी रवि कुमार की मौत खम्बे में करेंट उतरने से तथा एक सप्ताह पूर्व हल्दी ढाले पर गुमटी में करेंट उतरने से सीताकुंड निवासी अभिषेक की मौत हो गई थी। लेकिन कई घटनाओं के बाद भी विभाग कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। आए दिन विभाग की लापरवाही के चलते जानें जा रही है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से क्षेत्रीय लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है। प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह ने बताया कि अगर कोई घटना होती है तो कर्मचारी तो दूर जेई भी कभी भी फोन नहीं उठाते। अगर समय पर फोन उठा लेते तो कभी किसी की जान नहीं जाती। विभाग को ऐसे अधिकारी पर कार्यवाही करनी चाहिए। रात में तो विद्युत उपकेंद्र सोनवानी शराब का अड्डा बन जाता है। वह रात में ड्यूटी करने वाले सारे कर्मचारी शराब के नशे में धुत रहते है। 

अभी एक सप्ताह पहले गायघाट गांव में लाइनमैन द्वारा तार खींचते समय नशे में धुत कर्मचारी सप्लाई दे दिए थे गनीमत थी कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। क्योंकि वहां दर्जनों लोग उपस्थित थे। लेकिन इस पर भी जेई मौन रहे। जेई प्रद्युम्न यादव ने घटना के बारे में बताया कि लोगों से जानकारी मिली है मैंने लाइनमैन से पूछा तो बताया कि वहां जंगल झाड़ ज्यादा है, वहीं तार टूट कर गिरा था। जिससे घटना हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |