अमेठी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मिलित तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय घुरहा विकासखंड भेंटुआ के सेवानिवृत्त शिक्षामित्र रामनरेश का भव्य और ऐतिहासिक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद अमेठी के प्रथम शिक्षामित्र के रूप में 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले रामनरेश की विदाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दशकों तक विभाग में अपनी सेवा देने वाले शिक्षामित्रों को सेवानिवृत्त के समय किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग लाभ विभाग द्वारा नहीं दिया जाता। भेंटुआ ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में ब्लॉक के अधिकांश शिक्षकों ने सांगठनिक दूरियों को तोड़कर शिक्षामित्र साथी के लिए बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग किया जिससे सेवानिवृत्त पश्चात उसके घर परिवार को अचानक आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। बीडीओ सभागार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव जी सभाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ शिक्षक श्री राजाराम यादव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शशांक शुक्ल जी तथा आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन अमेठी के जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती डॉ अर्चना शुक्ला जी उपस्थित रहीं।
रामनरेश जी के कार्यकाल को याद करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रियदर्शन सिंह एवं उनकी सहायक अध्यापिका मीना तिवारी जी ने अपने सहयोगी को बुके, मोमेंटो एवं शॉल भेंटकर विदाई दी। शिक्षामित्र संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रहे राजेंद्र बहादुर सिंह जी ने अपने साथी के संघर्षों को याद करते हुए साथियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की वंदना एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ जिसे माधुरी यादव एवं संध्या शुक्ला जी ने अपने मधुर स्वर से लयबद्ध किया।
.jpg)