शाहबाद: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने में केस दर्ज
September 14, 2025
शाहबाद। रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते ग्यारह तारीख को रात 11 बजे गांव का ही कुलदीप पुत्र नन्हे उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जिसमें नन्हे पुत्र खेमपाल व लड़के की माँ ने भी उसकी मदद की। उसने अपनी बेटी को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
.jpg)