अमेठीः शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर डीएम ने की बैठक, कहा- शिकायतकर्ता से करे सहजता से बात, त्वरित करे निस्तारण
September 03, 2025
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूरी गुणवत्ता से एवं समयबद्ध तरीके से करें। शिकायतकर्ता से आप लोग बहुत ही सहजता से वार्ता करें अगर शिकायत का निस्तारण होने वाला है तो उसे तत्काल निस्तारित कर दें अन्यथा शिकायतकर्ता को अच्छी तरह समझा दें कि किन करणों से आपकी शिकायत का समाधान नहीं किया जा सकता जिससे शिकायतकर्ता द्वारा निगेटिव फीडबैक ना दिया जाए। किसी भी प्रकरण को स्पेशल क्लोज करने से पहले शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के उपरांत शिकायतकर्ता को पूरी तरह संतुष्ट कर दें उसके पश्चात ही स्पेशल क्लोज करें। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक निस्तारित कराएं, रिपोर्ट लगाते समय उसमें पूरी बात अवश्य लिखें उसके पश्चात ही रिपोर्ट लगाएं। लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित शिकायतों में शिकायत का निस्तारण न होने की दशा में योजना की पूरी पात्रता एवं विवरण दर्शाते हुए रिपोर्ट लगाएं। धरातल पर जाकर ही शिकायतों का निस्तारण करें। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन सामान्य की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री बेहद संवेदनशील हैं उनके द्वारा लगातार इसकी समीक्षा भी की जा रही है तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश भी दिए जाते हैं बावजूद इसके भी अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं किया जाता है यह स्थिति अत्यंत ही आपत्तिजनक है भविष्य में यदि किसी भी अधिकारीध्कर्मचारी द्वारा शिकायत का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से नहीं किया जाता है तथा शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली की जाती है एवं उससे जिले की रैंकिंग खराब होती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ई डिस्टिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को आइजीआरएस पोर्टल के बारे में प्रशिक्षण भी दिया गया।
