राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार के सुबह 07 बजे के लगभग लूसा रेलवे लाइन क्रासिंग से पश्चिम दिशा में लगभग 200 मीटर दूरी पर सिग्नल के पास, रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर के सुचना पर पहुंची जीआरपी चूर्क सोनभद्र शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी हाउस राबर्ट्सगंज भेजवाकर पहचान कराने में जुटी। राजगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया।
जब लूसा रेलवे स्टेशन के करीब 200 मीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का कटे हुए शव को देखकर, ग्रामीण स्टेशन मास्टर लूसा को सूचना दिए। स्टेशन मास्टर के सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी चूर्क सोनभद्र शव की शिनाख्त कराने में जूटी। लेकिन काफी प्रयास करने के बाद शव का शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए राबर्ट्सगंज भेजवाकर पहचान के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। शिनाख्त का प्रयास जारी है। इस संबंध में जीआरपी चूर्क सोनभद्र से संपर्क नहीं हो पाया रहा है।
.jpg)