Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों ने जिला कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग एवं व्यापारी बंधुओं के साथ की मासिक बैठक! बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार पर हुई चर्चा


प्रतापगढ़। जिले में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व व्यापार सभा की संयुक्त मासिक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल व संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया।बैठक में मुख्य एजेंडा बीएलए एजेंट बनाने एवं विधानसभावार मासिक बैठक करते हुए पीडीए पंचायत करने पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में बतौर मुख्य अतिथि व्यापार सभा के प्रदेश सचिव प्रवीन केसरवानी व प्रयागराज महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता उपस्थित रहे। जिनका सभी समाजवादी साथियों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जीएसटी की मार व्यापारियों के साथ जनता को झेलना पड़ा विपक्ष के इंडिया गठबंधन के द्वारा कड़ा विरोध करने पर भारत की सरकार बैकफुट पर आई और जीएसटी में कमी लाई। भाजपा सरकार की नीतियां व्यापारी, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिला विरोधी हैं। मंहगाई-भ्रष्टाचार चरम पर है भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आये दिन लूट, हत्या, बलात्कार, फिरौती जैसी घटनाएं घट रही है। किसान को खाद के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है जिसके एवज में किसानों को लाठियां तक खानी पड़ रही है। युवाओं को रोजगार के नाम पर लाठियां खानी पड़ रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। सभी समाजवादी साथियों से आग्रह है विधानसभावार बैठक कर जनता के बीच पीडीए पंचायत करें। उनकी समस्याओं को सुनें हर सम्भव मदद करें। बूथ लेवल एजेंट बनाकर वोटर लिस्ट की जांच करें फर्जी नामों को कटवायें और कटे हुए व नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य करें। आगामी होने वाले चुनाव को देखते हुए एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर पुनः विकास पुरूष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

उक्त अवसर पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, डॉ. रामबहादुर पटेल, निसार अहमद, सुरेश यादव पोंजी, सुनील माली, राजकुमार प्रजापति, अंकुर मौर्या, सुशील पाल, उत्तम सिंह, विश्वनाथ पाल, इ. जेपी पटेल, रामखेलावन यादव, युनुस मंसूरी, अरविंद प्रजापति, संजय यादव, राजू यादव, रामसुंदर यादव कवि, विनोद यादव, राजनरायन गुप्ता, रामलोचन सिंह, विकास यादव, शेषनाथ गुप्ता, मो.आसिफ, राजेन्द्र गुप्ता,दीपमणी जायसवाल, कश्मीर सिंह, विशाल सिंह, विनय शर्मा, प्रिंसू जायसवाल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मानिक चंद्र मिश्रा, मोती लाल यादव, सचिन यादव, भूपेन्द्र पटेल, बबलू गौतम, मो. अदनान, प्रदीप यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |