छिबरामऊ/कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन शिवपाल ने जिले में किया संगठन का विस्तार ।भारतीय किसान यूनियन शिवपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार द्वारा शकील शेख को मंडल अध्यक्ष कानपुर एवं मोहम्मद नौशाद को जिला कन्नौज की कमान सौंपी गई ।
नवनियुक्ति पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए मोहम्मद शफी को युवा जिला अध्यक्ष कन्नौज एवं फैजान शेख को छात्र मोर्चे का जिला अध्यक्ष कन्नौज नियुक्त किया ।
इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष कानपुर शकील शेख ने भ्रष्टाचार को ललकारते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारी अपनी दुकानों को बंद कर दें किसान किसी हाल में परेशान नहीं देखा जाएगा किसान अन्न दाता है किसानों से रिश्वत मांगी तो कुर्सी भूल जाएंगे ई रिक्शा चलाते नजर आएंगे, किसानों के साथ होती अभद्रता को लेकर जिला अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा किसी सरकारी दफ्तर में किसानों के साथ अभद्रता नहीं बर्दाश्त को जाएगी किसानों को खाद पर्याप्त दी जाए लंबी लंबी लाइनों में लगकर फिर तपती धूप में कड़कती सर्दी में या फिर भरी बारिश हो लेकिन वो हमको अनाज पैदा कर के देता है किसानों का बिजली बिल भी माफ किया जाए।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण ने शपथ ली कि संगठन को खूब ऊंचाइयों पर ले जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के हाथों को मजबूत करेंगे सभी उनके कंधों से कंधा मिलाकर चलेंगे।
.jpg)