शाहबाद: तारक एजुकेशनल अकादमी में हुआ पीटीएम का आयोजन
September 07, 2025
शाहबाद। पटवाई स्थित तारक एजुकेशनल अकादमी में शनिवार को विद्यालय में सभी कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सभी विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचकर मीटिंग के साथ साथ अपने शिक्षक शिक्षिकाओं को टीचर्स डे की शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पी टी एम में एक जंजीर से बंधे हुए हाथी को दिखाया गया। जिसको दर्शाने का एकमात्र तात्पर्य यह था कि हाथी जैसा विशाल जानवर सिर्फ एक जंजीर से बंधा हुआ है क्योंकि जब वह हाथी छोटा था तब उसे जंजीर से बांधकर रखा जाता था जिसे उसने कई बार तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। तभी से उसके दिमाग में यह अंकित हो गया कि वह इस जंजीर को नहीं तोड़ सकता और बड़े होने पर हाथी द्वारा कभी उस जंजीर को तोड़ने की कोशिश भी नहीं की गई। वैसे ही एक बार यदि बच्चे को यह एहसास हो जाता है कि वह किसी प्रश्न को हल नहीं कर सकता है तो आगे जाकर वह उसे करने की कोशिश भी नहीं करता है। ऐसे में शिक्षक और अभिभावक दोनों को ही बच्चे के दिमाग से यह बात हटानी होगी कि वह नहीं कर सकता। इसी प्रकार शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों को एक कच्चे घड़े की संज्ञा भी दी गई उन्हें बताया गया कि जिस प्रकार कुम्हार कच्ची मिट्टी को आकार देता है वैसे ही शिक्षक भी बच्चे के भविष्य को आकार देता है। इसके साथ ही शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह तथा प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को टाइटल्स भी दिए गए। इस संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के सह प्रधानाचार्य अमित बैनर्जी के साथ विद्यालय को ऑर्डिनेटर में पूजा अरोरा तथा कुलदीप कौर के साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
