Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: ग्राम पंचायत कैलहट में बन रहे अन्नपूर्णा भवन और मॉडल शॉप को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन ! तहसील मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ की नारेबाजी और जताया रोष


चुनार/मिर्जापुर। नरायनपुर खंड के ग्राम पंचायत कैलहट में बन रहे अन्नपूर्णा भवनध्मॉडल शाप के संबंध में शनिवार को ग्राम पंचायत कैलहट के सैकड़ों ग्रामीणों ने चुनार तहसील मुख्यालय पर ग्राम प्रधान कैलहट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक नारायनपुर में भी पहुंच कर अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि जहां अन्नपूर्णा राशन भवन बनाया जा रहा है,पूर्णतः गलत तरीके और ग्राम प्रधान के मनमाने रवैए से बन रहा है,उसको रोका जाए। वहां न बनकर दूसरे जगह कैलहट पंचायत भवन के पास बनाया जाए। हम ग्रामीणों को कोई आपत्ति नही है,वहीं ब्लाक के अधिकारियों द्वारा ग्राम सचिव को तत्काल फोन कर काम रोकने का निर्देश दिया गया। वहीं ग्रामीणों कि मांग है कि जो मॉडल शॉप  गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर बन रहा हैं,हमारे गांव के नजदीक में जमीन उपलब्ध हैं उसमें बनाया जाए। हम सभी ग्रामीणों को कोई दिक्कत नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से लगभग 03 किलोमीटर दूर दयालपुर गांव के पास जाना पड़ेगा जिससे हमें लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे में बने अंडरपास में पानी भर जाने के कारण सभी लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ेगा। रेलवे लाइन पार करके जाना पड़ेगा यही नहीं बारिश के समय पुल पर बाढ़ का पानी आ जाता है। रास्ता भी बंद हो जाता है,इसी के संबंध में तहसील मुख्यालय पर ग्रामीणों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया तथा मांग की गई की अन्नपुर्णा दुकान का निर्माण कार्य तुरंत रोक दिया जाए। इन मांगों को लेकर शनिवार को पत्रक तहसीलदार चुनार को दिया गया। इस दौरान महेश सिंह,रमेश चंद्र,लक्ष्मी नारायण,हरिशंकर सिंह,संतोष कुमार,संजय लाल, सविता,फौजदार,मंजू,विमल देवी,मुनक्का देवी,निर्मला,प्यारी देवी,छोटे लाल,राधिका,दशरथ, श्यामा पत्ती देवी,गीता देवी,धर्म शीला,बिमल देवी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |