रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर की प्रथम बैठक आहूत की गयी बैठक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गयी।
अपर मुख्य अधिकारी द्वारा मा० अध्यक्ष के अनुमति से सदन के सम्मुख बजट पढकर सुनाते हुए बजट सम्बन्धी जानकारी दी गयी तथा जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में आय पक्ष हेतु रू० 1,44,11,60,451.00 एवं व्यय पक्ष हेतु रू0 1,35,64,75,134.00 प्राविधान रखा गया है। जिसके उपरान्त अपर मुख्य अधिकारी द्वारा जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर की 06 समितियों के बारे में जानकारी देते हुए उनके गठन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
बैठक में चर्चा के दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा मा० अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सदन में सागर सिंह धामी द्वारा क्रमशः 1. राज्य वित्त आयोगध् 15वाँ वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत 211 कार्य जिनकी निविदाएँ माह मार्च 2024 में आमन्त्रित की गयी थी, जो कार्यादेश जारी किये जाने के सम्बन्ध में प्रकरण मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में विचाराधीन है। उन समस्त कार्यों की निविदाओं को निरस्त कर उन कार्यों की धनराशि को मा० अध्यक्षध्मा० सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य कराये जाये। यह मेरा सदन से अनुरोध है। 2 राज्य वित्त आयोग ध् 15वाँ वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत 59 कार्य जिनके कार्यादेश जारी नहीं हो पाये, उन समस्त कार्यों की धनराशि को मा० अध्यक्ष महोदयध्मा० सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य कराये जाये। यह मेरा सदन से अनुरोध है। 3. राज्य वित्त आयोगध्15वाँ वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत 192 कार्य जिनकी निविदायें खोली नहीं गयी हैं, उन समस्त कार्यों की निविदा को निरस्त कर उन कार्यों की धनराशि को मा० अध्यक्ष महोदयध्मा० सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य कराये जाये।
सदस्य अनिमा सिंह द्वारा राज्य वित्त आयोगध्15वाँ वित्त आयोग के अन्तर्गत कुल 291 कार्य जो प्रशासक कार्यकाल में शासन से स्वीकृति प्रदान किये जाने के लिए सचिव पंचायतीराज को प्रेषित किये गये उन समस्त कार्योंक को निरस्त करने हेतु शासन को अवगत कराने उन कार्यों की धनराशि को मा० अध्यक्षध्मा० सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य कराये जाये। यह मेरा सदन से अनुरोध है।
सदस्य शिल्पी सिंह द्वारा जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर को राज्य वित्त आयोग ध् 15वों वित्त आयोग मदों के अन्तर्गत जो धनराशि प्राप्त होती है, उन धनराशि में से मा० अध्यक्ष जी के लिए जनपद में आवश्यकता के अनुसार मा० सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु कुल धनराशि का 25 प्रतिशत मा० अध्यक्ष जी के विवेकानुसार व्यय की जानी चाहिए यह मेरा सदन से अनुरोध है एवं जिला पंचायत को विभिन्न मदों के अन्तर्गत धनराशि प्राप्त होती है उस समस्त धनराशि के सापेक्ष योजनाओं कार्यों को स्वीकृत करना अनुमोदन करना एवं क्रियान्वयन कराने का अधिकार मा० अध्यक्ष महोदय, में निहित हो यह मेरा सदन से अनुरोध है। सदस्य नईम अहमद द्वारा मा० अध्यक्ष महोदय हेतु नई गाड़ी कय की जानी चाहिए एवं जिला पंचायत कार्यालय भवन में समस्त कक्षों का मरम्मतिकरण एवं साज सज्जा की जानी चाहिए तथा कार्यालय भवन में मा० अध्यक्ष जी के कार्यालय कक्ष व प्रतिक्षा कक्ष एवं निजि सचिव सचिव कक्ष मरम्मतिकरण साज-सज्जा एवं सौन्दर्यकरण कार्य किया जाना चाहिए।
