बाराबंकी। त्योहारों को लेकर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम-एसपी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और पुलिस उनके सुरक्षा हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी ने राहगीरों और बाजार में मौजूद आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जनता से अपील की गई कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद करें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों की मुस्तैदी ने माहौल को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखा। इस पहल से नगरवासियों में प्रशासन के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई।
