Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: ’स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ारू स्वच्छ उत्सव 2025’


छिबरामऊ/कन्नौज। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाया जा रहा है। 

इस क्रम में 25 सितंबर 2025 को श्स्वच्छता ही सेवाश् के तहत स्वच्छोत्सव के रूप में आयोजित किया गया। 12 यू.पी. बटालियन एनसीसी, फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल अमरजीत सिंह मलिक के निर्देश पर हीरालाल वी.एन. इंटर कॉलेज, छिबरामऊ, कन्नौज में स्वच्छता अभियान आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सभी एनसीसी कैडेट्स,  प्रधानाचार्य, पूर्व प्रबंधक आलोक गुप्ता और ए एन ओ मेजर संदीप कुमार माधव ने सक्रिय भागीदारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्एक दिन, एक घंटा, एक साथश् थीम के तहत सुबह 8रू00 से 9रू00 बजे तक पूरे देश में श्रमदान किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक कचरा संग्रहण, परिसर की साफ-सफाई और जागरूकता गतिविधियों में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय कन्नौज  के निर्देश पर इस मुहिम में विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ समस्त स्टाफ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |