गुरसहायगंज/कन्नौज। शुक्रवार को बारावफात का त्योहार नगर व क्षेत्र मे धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमे सुबह से लोग तैयारियों मे जुटे रहे। इस दौरान नगर मे जुलूस निकाला गया जिसमे नगर व क्षेत्र से हजारो की संख्या मे लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान महिलाओं पुरूषो ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। नगर की गलियों में रौनक देखने को मिली। जुलूस नगर के मुख्य चैराहा, तिराहा, तिर्वा रोड चकोर रोड होते हुये अपने अपने गन्तव्य को पहुचे। इस दौरान आयोजको द्वारा पगड़ी बांधकर समाजसेवियों व बुद्धजीवियों का इस्तकबाल किया गया।
वहीं लोगो ने बताया कि इस त्योहार को लेकर परिवार के सदस्य उत्साहित रहते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग त्योहार का आनंद लेते हैं।
जुलूस को लेकर प्रशासन द्वारा नगर मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस टीम ने नगर में भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। नागरिकों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया।
मस्जिदों और घरों में भी विशेष सजावट की गई। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। दिनभर नगर का माहौल धार्मिक और उत्सवी बना रहा।
इस दौरा पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिददीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिददीकी ने कहा कि यह त्योहार पैगंबर मोहम्मद के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। माना जाता है कि उनका जन्म 570 ईस्वी में मक्का में रबी-उल-अव्वल महीने की 12 तारीख को हुआ था। वे इस्लाम के संस्थापक थे। उन्होंने ज्ञान और प्रेम के साथ इस्लाम का संदेश लोगों तक पहुंचाया। इस दौरान आयोजको द्वारा शहर काजी हाफज जुम्मन, , पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिददीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिददीकी, अरशद जमाल सिददीकी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इन्द्र कुमार गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, राज सिंह उर्फ छोटे ठाकुर ,राशिद जमाल सिददीकी, समाज सेवी आसिफ जमाल सिददीकी पप्पी, मुनीर कुरैशी, गुडडू कैशियर, हारून प्रधान, मुकीम खां, नबाब गुप्ता, मुस्ताक अहमद भुटटो, नकीम खां, अन्सार मंसूरी, दिलशाद, डा. शमासाद खां सहित हजारो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।
