तालग्राम/कन्नौज । पैग़म्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक दिखाई दी।
जुलूस में विभिन्न अंजुमन और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। हिन्दू समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। व्यापारियों और नागरिकों ने शीतल जल, मिठाई और फूलों से जुलूस का स्वागत कर सौहार्द का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मौलाना नईम अख्तर, हाजी मो. अफसार, हाजी आफताब इदरीशी मौजूद रहे। भाजपा नेता दिनेश यादव, चेयरमैन मोहसिन खान और जावेद खान भी शामिल हुए। सभासद मो. राशिद, हिमांशु भदौरिया और राजेश शर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
जुलूस नगर के मुख्य मार्गों और चैराहों से होकर गुजरा। बच्चों और युवाओं ने हाथों में झंडे लेकर नात पढ़ी। बुजुर्गों ने अमन-चैन की दुआएं मांगी।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। थानाध्यक्ष शशिकांत कन्नौजिया पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
