बीसलपुरः धान मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान! कुर्रिया कला स्थित जय भवानी राइस इंडस्ट्रीज में मची अफरा-तफरी
September 26, 2025
बीसलपुर। बिलसंडा क्षेत्र के कुर्रिया कला गांव स्थित जय भवानी राइस इंडस्ट्रीज धान मिल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। बताया गया कि ड्रायर में धान चिपक जाने से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में मिल के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
