Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध जारी


बाराबंकी। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जनपद के शिक्षक सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आंदोलनरत हैं। 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में अध्यापन कार्य करते हुए  शिक्षक विरोध जता रहे हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि सेवारत शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना होगा। केवल उन शिक्षकों को, जिनकी सेवा पांच वर्ष शेष है, अस्थायी छूट दी गई है। इस निर्णय को शिक्षक अन्यायपूर्ण और अवैधानिक बता रहे हैं।

जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह और जनपदीय मंत्री उमानाथ मिश्र के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों ,फतेहपुर, रामनगर, निंदूरा, दरियाबाद, हरख, त्रिवेदीगंज, हैदरगढ़, सिद्धौर, बंकी, सिरौलीगौसपुर व सूरतगंज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |