बीसलपुरः पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान का आयोजन! महिलाओं व बालिकाओं को दी गई सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी
September 26, 2025
बीसलपुर। पुलिस विभाग की ओर से शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान पेज-5 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे- विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व नशा मुक्ति भारत अभियान की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090, 181, 112, 102, 108, 1076, 1098 व 1930 के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रगति चैहान, थाना प्रभारी संजीव शुक्ला, उपनिरीक्षक सोनी राजौरा, कांस्टेबल कोमल, शिवानी, अभिषेक व विकास मौजूद रहे।
