Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः पशुओं को होने वाली लम्पी नामक बीमारी से पशुपालक परेशान! पशुपालन विभाग की टीकाकरण टीम गांवों में नहीं पहुंची


बलिया। विकास खण्ड बेलहरी के अधिकांश गांवों के पशुपालक पशुओं को होने वाले लम्पी नामक बीमारी से परेशान हैं। क्योंकि विभाग द्वारा टीकाकरण में स्टाफ की कमी और देरी के कारण वायरस तेजी से फैल रहा है, जिससे कारण कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है और पशुओं को इलाज के लिए डॉक्टरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। 

बता दें कि स्थानीय प्राइवेट पशु चिकित्सक संक्रमण को रोकने के लिए बीमार पशुओं को अलग करने और टीकाकरण कराने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन पशुपालक विभाग व सरकार द्वारा टीकाकरण में लापरवाही और सरकारी सहायता की कमी से नाराज हैं। 

क्षेत्र के ग्राम सभा हल्दी, कृपालपुर, सोनवानी, बिगहीं, कठही, सुल्तानपुर सहित दर्जनों गांवों के अधिकांश पशुओं में लम्पी नामक वायरस तेजी से फैल रहा है। जिससे उनके चपेट में आने से सैकड़ों पशु बीमार हैं। दर्जनों मौत के मुंह में जा चुके हैं।बबूरानी में आधा दर्जन गाएं लम्पी बीमारी की चपेट में हैं।जिनमें मोहन जी वर्मा की एक गाय की मौत विगत शुक्रवार को हो गई है। वहीं कठही निवासी रामजी यादव की बछड़ी की मौत एक सप्ताह पूर्व हो गई। लेकिन पशु चिकित्सा विभाग आज तक टीकाकरण करने वाली टीम को गांवों में नहीं भेज पाई। बताया जाता है कि बबूरानी निवासी मोहन जी बर्मा,अमावस यादव,राजकुमार यादव, विनोद बर्मा,शिवजी यादव आदि लोगों की गाय लम्पी बीमारी की चपेट में है और ये लोग मेडिकल स्टोर से महंगी दवाईयां खरीद कर खिला रहे हैं लेकिन कोई सुधार नहीं होता दिख रहा है।पशु पालको ने बताया कि यह एक तरह से छूत का रोग है जो एक पशु से दूसरे पशु में फैलता जा रहा है।इसका कोई निदान नहीं दिख रहा है।यदि इस रोग का तत्काल रोकथाम नहीं किया गया तो यह रोग पूरे क्षेत्र के पशुओं में फैल सकता है जो महामारी का रूप धारण कर सकता है।पशु पालको ने पशु चिकित्सा अधिकारी सोनवानी के डॉक्टर रमेश कुमार बर्मा से आग्रह कर तत्काल पशुओं को टीकाकरण कराने की मांग किया है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बलिया का भी ध्यान आकृष्ट कराया है ।इस सम्बन्ध मे पशु चिकित्सक सोनवानी रमेश कुमार बर्मा ने कहा कि पशुओं की बीमारी संज्ञान में आई है कल टीकाकरण की टीम जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |